रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग में मंगलवार को कॅरिअर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पांच विद्यार्थियों का चयन बतौर सहायक प्रोफेसर हुआ।
फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के अध्यक्ष एवं डीन प्रो. हरीश दूरेजा ने बताया कि फरीदाबाद के बीएस अनंगपुरिया काॅलेज ऑफ फार्मेसी की टीम ने सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन के लिए विभाग में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का दौरा किया। बीएस अनंगपुरिया काॅलेज ऑफ फार्मेसी से डाॅ. शिव कुमार यादव व डाॅ. बीपी श्रीनिवासन ने विभाग के विद्यार्थियों के मूल्यांकन के बाद पांच विद्यार्थी- वानी गनगल, वर्षा, सुषमा, कार्तिक बंसल व चिनमय शर्मा का चयन बतौर सहायक प्रोफेसर किया।