रोहतक। टिटौली माल खरीदने आए दिल्ली के कारोबारी का ड्राइवर पांच लाख से भरा बैग लेकर फरार हो गया। मोतीनगर निवासी हेमंत ने सदर थाने में चोरी का केस दर्ज कराया है।पुलिस को दी शिकायत में हेमंत ने बताया कि वह कबाड़ी के तौर पर कारोबार करता है। इसके लिए आसपास की कंपनियों से माल खरीदकर ले जाता है। वह अपने ड्राइवर दिल्ली की शकूर बस्ती निवासी अभिनव त्रिपाठी उर्फ अंकुर के साथ टिटौली के नजदीक स्थित फैक्टरी में माल खरीदने आया था। उसके पास 5 लाख रुपये से भरा बैग था, जिसे गाड़ी में ही रख दिया। शनिवार शाम करीब सात बजे अभिनव ने कहा कि वह वाॅशरूम के लिए जा रहा है। काफी समय बाद नहीं आया तो उसे शक हुआ।
इसके बाद उसने गाड़ी के पास जाकर देखा, लेकिन अभिनव वहां भी नहीं था। कार की चाबी भी उसी के पास थी। किसी तरह का कार शीशा तोड़कर जांच की तो अंदर बैग गायब था, जिसमें 500-500 रुपये के ढाई लाख व दो-दो हजार के ढाई लाख के नोट थे। उसे शक है कि ड्राइवर ही पैसे लेकर गया है। वह उसके पास 12 साल से नौकरी कर रहा था।