रोहतक। शहर के सलारा मोहल्ला के एक परिवार के गुम हुए कागजात पर किसी ने बैंक से पांच लाख का लोन ले लिया। परेशान परिवार के मुखिया ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत की। विज के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सल्लारा मोहल्ला निवासी नरेंद्र ने दी शिकायत में बताया कि 2018 में उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड व अन्य कागजात गुम हो गए थे, लेकिन पुलिस ने शिकायत लेने से मना कर दिया। वहीं, बैंक की तरफ से लोन के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अदालत से सम्मन भी आ चुका है। गृह मंत्री ने पुलिस को केस दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। ब्यूरो