फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलानौर के होटल व्यवसायी से मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर के एक होटल व्यवसायी को व्हाट्सएप कॉल करके पांच लाख की रंगदारी मांगी गई है। पैसे न देने पर होटल में आग लगाने व जान से मारने की धमकी दी। व्यवसायी ने इस संबंध में कलानौर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के मुताबिक होटल मालिक ने दी शिकायत में बताया कि उसका कलानौर में ही होटल है। 15 नवंबर को उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने न केवल गालियां देना शुरू कर दिया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। जब होटल मालिक ने कहा कि आप कौन बोल रहे हैं। कॉल करने वाले ने फिर अपशब्दों का प्रयोग किया। होटल मालिक ने फोन काट दिया, लेकिन आरोपी फोन करता रहा। इसके बाद किसी अन्य नंबर से व्हाट्सएप कॉल की। बोला, पांच लाख रुपये नहीं दिए तो जान से मार दूंगा। साथ ही होटल में आग लगाने की धमकी दी। जब होटल मालिक ने पूछा कि आप कौन बोल रहे हैं। युवक ने कहा कि तुझे इससे क्या मतलब है। तू पैसों का इंतजाम कर ले, जो तेरे को कहा गया वो काम कर, नहीं तो मैं तुझे जान से मार दूंगा। पीड़ित ने फिर फोन काट दिया। 25 नवंबर को फिर कॉल आई। उस समय होटल मालिक अपने घर पर था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें