फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंत्री बेदी के सामने छात्रों की पांच प्रमुख मांगें रखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मिशन इक्वेलिटी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने शनिवार को हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी को ज्ञापन सौंपा। संगठन अध्यक्ष जोगिंदर चौधरी ने कैनाल रेस्ट हाउस में छात्रों की पांच प्रमुख मांगें रखीं। ज्ञापन में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की वार्षिक आय सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये करने की मांग की गई। हरियाणा के कॉलेजों में छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाने की भी अपील की गई। संगठन ने विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्गों का बैकलॉग भरने और स्थायी भर्ती करने को कहा। गेस्ट टीचर नियमितीकरण प्रक्रिया रोकने की मांग की गई। इसमें अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्गों का प्रतिनिधित्व नहीं है। डॉ. अंबेडकर ओवरसीज छात्रवृत्ति योजना को अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए शुरू करने की मांग भी शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें