29सीटीके42...पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारीय
रोहतक। जिले के 12 निरीक्षक और उप निरीक्षकों की शनिवार को सेवानिवृत्ति के अवसर पर लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्मान और पुरस्कार के बाद विदाई दी। इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक विद्यानंद दहिया ने कहा कि सभी सरकारी नौकरियों में पुलिस का सबसे कठिन कार्य है। बिना छुट्टी के भी लगातार काम करने की चुनौती रहती है। ऐसे में परिवार को भी संघर्ष करना पड़ता है।
मगर सभी पुलिस अधिकारियों ने अपने समयानुसार मेहनत और ईमानदारी के साथ काम किया और 35 साल तक विभाग को समर्पित किए हैं। यह अपने आप में किसी रिकाॅर्ड से कम नहीं है। उन्होंने आगे के जीवन को और बेहतर तरीके से यापन करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सोनीपत के गांव सिसाना निवासी निरीक्षक कृष्ण लाल ने 35 साल, रोहतक बैंक कॉलोनी निवासी निरीक्षक नरेश कुमार ने 35 साल, रोहतक उत्तम विहार निवासी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह ने 35 साल, गांव टिटोली निवासी निरीक्षक रामकिशन ने 35 साल, रोहतक निवासी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने 35 साल, रोहतक आजाद गढ़ निवासी उपनि नरेंद्र सिंह ने 34 साल, सोनीपत निवासी उपनि दयानंद ने 34 साल, रोहतक के विशालनगर निवासी उपनि सुरेन्द्र सिंह ने 34 साल, सोनीपत निवासी उपनि देईचंद ने 34 साल, जींद निवासी उपनि राजमल सिंह ने 34 साल, भिवानी उपनि वीरभान ने 22 साल, रोहतक के जसबीर कॉलोनी निवासी महिला उपनि सुरेश कुमारी ने 25 साल तक आदि समेत अन्य लोगों पुलिस विभाग में कार्य किया है।