रोहतक। जिले के पांच लड़कों का चयन राज्य स्तरीय स्कूली खेलों के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी 16 अक्तूबर को होने वाले खेलों में रोहतक का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर-17 श्रेणी में मयंक और साहिल खेलेंगे। यश, योगेश और हिमांशु अंडर-19 के खिलाड़ी है। पांचों ही जाट स्कूल में अभ्यास करते हैं। राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के हॉकी के मुकाबले शहर के राजीव गांधी स्टेडियम में होंगे। जितने के बाद टीम स्कूली नेशनल खेलों में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। संवाद