फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर की पांच कॉलोनियों को दो समय मिलेगा पेयजल

विज्ञापन
15सीटीके13..जलघर। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

- आईडीसी (इंडस्ट्रियल कॉलोनी वाटर) का 60 प्रतिशत काम पूरा, 12.45 करोड़ रुपए का है प्रोजेक्ट, सीधे जेएलएन से होगी रॉ वाटर की सप्लाई

- ट्रीटमेंट कर तीन मिलियन लीटर पानी की रोज हो सकेगी सप्लाई, वाटर वर्क्स दो का लोड कम कर अन्य इलाकों को दी जाएगी सप्लाई

- आईडीसी से लगती कॉलोनी सूर्य नगर, शास्त्री के लोगों को होगा फायदा


रोहतक। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। आईडीसी (इंडस्ट्रियल कॉलोनी वाटर) का 60 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जनवरी 2025 में आईडीसी के तहत आने वाली कॉलोनियों को दो वक्त पानी की सप्लाई की जा सकेगी। इन कॉलोनियों में करीब 18200 लोग निवास करते हैं, जो फिलहाल वाटर वर्क्स दो पर पूरी तरह से निर्भर हैं। इस डब्ल्यूटीपी (वाटर ट्रीटमेंट प्लांट) पर 12.45 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है। रोजाना तीन एमएलडी (मिलियन लीटर डे) पानी सप्लाई की जा सकेगी।
जनस्वास्थ्य विभाग आईडीसी कॉलोनी के अंतर्गत आने वाली शास्त्री कॉलोनी, सूर्य नगर आदि में पानी की सप्लाई की जाएगी। डब्ल्यूटीपी प्लांट बनने के बाद जेएलएन से सीधे कच्चा पानी (रॉ वाटर) सप्लाई होगा। रोजाना 30 लाख लीटर पानी फिल्टर होने के बाद घरों में सप्लाई किया जाएगा। इससे झज्जर रोड स्थित वाटर वर्क्स-2 पर से निर्भरता कम होगी। जिन कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति कम हो रही है, वहां बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन


इन कॉलोनियों को मिलेगा लाभ
हिसार रोड इंडस्ट्रियल कॉलोनी के नजदीक रहने वाले लोगों को नए साल पर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से तोहफा मिलेगा। इससे सूर्य नगर, शास्त्री नगर और अन्य कॉलोनियों को पानी की सप्लाई होगी।

विभाग का दावा समय पर होगा काम
विभाग का दावा है कि आईडीसी में डब्ल्यूटीपी प्रोजेक्ट तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। इसका कार्य पूर्ण गति के साथ चल रहा है। जल्द ही इसका परिणाम लोगों को नजर आएगा और पेयजल संबंधी समस्या का पूरी तरह समाधान हो जाएगा।


प्रोजेक्ट में लगेंगे 12.45 करोड़ रुपये
आईडीसी के पास बनाए जा रहे डब्ल्यूटीपी प्रोजेक्ट को बनने में 12.45 करोड़ रुपये अनुमानित हैं। अब तक इस कार्य आधा से ज्यादा बजट लगाया जा चुका है। यह कार्य तय बजट में होने की संभावना है।
विज्ञापन




वर्जन
डब्ल्यूटीपी प्लांट का कार्य जनवरी तक के लिए प्रस्तावित है। प्रोजेक्ट पूरी होने के बाद हजारों लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी मुहैया कराई जाएगी। जिन कॉलोनियों में जलापूर्ति में कमी होगी, वहां भी सप्लाई बढ़ा दी जाएगी।
-शिवराज सिंह, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें