फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाट नेता के घर आकर धमकी देने के केस में आरोपी राहुल दादू समेत पांच बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पांच साल पहले देव कॉलोनी में जाट नेता रहे अशोक बल्हारा के घर पर जाकर जान से मारने की धमकी देने के केस में जेएमआई अभिमन्यु राजपूत की अदालत ने मंगलवार को राहुल दादू, जगपाल, जसबीर, डॉक्टर नरेंद्र बल्हारा व नवीन को बरी कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक देव कॉलोनी निवासी कृष्णलाल हुड्डा ने 26 फरवरी 2018 को पीजीआई थाने में शिकायत दी थी कि शाम सात बजे वह देव कॉलोनी में ही स्थित अशोक बल्हारा के घर पर मौजूद था। तभी सफेद रंग की दो गाड़ियों में 20 से 25 युवक आए। घर का दरवाजा खोलकर अंदर आ गए। चार-पांच के हाथ में डंडे थे, जो गेट पर मार रहे थे। उसने देखा तो राहुल दादू, जगपाल, जसबीर, नरेंद्र बल्हारा व नवीन ने आकर उसे व अशोक बल्हारा को अपशब्द कहे। आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। अशोक ने भागकर कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। राहुल दादू तथा जगपाल गली में खड़े होकर कह रहे थे कि कब तक घर में छुपे रहोगे, बाहर निकलते ही मारेंगे। इसके बाद पुलिस आ गई। आरोपी गाड़ियों में बैठकर चले गए। शिकायतकर्ता ने कहा था कि इससे पहले आरोपी छोटूराम संस्था जसिया भी गए थे, जहां चौकीदार अमित उर्फ काला के साथ भी बदतमीजी कर धमकी दी थी कि अशोक बल्हारा, कृष्ण लाल हुड्डा, सोमबीर जसिया, पवन जसिया तथा यशपाल मलिक को जान से मारेंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की। तभी से जिला अदालत में केस चल रहा था। मंगलवार को जेएमआईसी अभिमन्यु राजपूत की अदालत ने आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें