फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जानलेवा हमला करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Oct 2024 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25jjrp04- झज्जर। जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्त्रोत- पुलिस विभाग
विज्ञापन
झज्जर। झज्जर पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सदर झज्जर निरीक्षक कृष्णकांत ने बताया कि जितेंद्र निवासी रइया ने शिकायत दी थी कि 23 अक्टूबर को उनका भाई संजीत और उनके चाचा का लड़का रात के करीब 11 बजे ठेके के पास हुक्का पी रहे थे। उनके पास संजीत का फोन आया कि शराब ठेकेदार ने 15-20 लड़के बुला रखे हैं। दो दिन पहले भी शराब ठेकेदार ने उनके भाई को फोन पर धमकी दी थी। वहां पहुंचते ही एक व्यक्ति ने बंदूक से फायर करना शुरू कर दिया। बीच बचाव के दौरा एक व्यक्ति ने उनके सर पर बंदूक के बट्ट से वार किया। इसमें उन्हें व उनके भाई को काफी चोटें आई थी। इसके बाद उनके पिता उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल झज्जर लेकर गए। दूसरी पार्टी भी अस्पताल पहुंच गई और वहां एक धारदार हथियार से उनके पिता पर हमला कर दिया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों की पहचान मामन निवासी शेखपुरा जिला हिसार, दीवान निवासी सिकंदरपुर, गुलशन निवासी समालखा, अजय निवासी भिवानी और हेमंत निवासी हैड़ाहेड़ी पटौदी के रूप में हुई है। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें