फिट इंडिया मार्शल आर्ट्स स्कूल गेम्स दो दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में मंगल सेन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के जिम्नेशियम हाल में शनिवार को किया गया। इसमें भारतवर्ष के अलग अलग राज्यों के मार्शल आर्ट्स खिलाड़ियों ने भाग लिया। फिट इंडिया मार्शल आर्ट स्कूल गेम्स के जनरल सेक्रेटरी राकेश सैनी ने बताया कि मुख्य अतिथि मेयर मनमोहन गोयल और विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र दांगी व ब्रह्माकुमारी ओम शांति आश्रम से बहन वंदना और बहन सीमा ने शिरकत की।
मुख्य अतिथि मनमोहन गोयल को अंग वस्त्र व बुके और विशिष्ट अतिथि बहन वंदना और बहन सीमा को किक बॉक्सिंग की जज रेफरी जगवंती सैनी ने अंग वस्त्र पहनाया और बुके देकर उनका स्वागत किया। फिट इंडिया मार्शल आर्ट के अध्यक्ष अरविंद राणा व मुख्य अतिथि को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। एमडीयू स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. आरपी गर्ग व फेडरेशन के प्रेसिडेंट, रोहतक के मेयर मनमोहन गोयल ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर साइकिलिस्ट कमलेश राणा, ट्रेनर ऑफ स्पेशल ओलंपिक भारत जिग्नेश ठक्कर, पैरा ओलंपिक एशियन गेम्स टेबल टेनिस में कांस्य पदक विजेता संदीप डांगी को फिट इंडिया जीजाबाई मातृ शक्ति अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।