फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: फिट इंडिया मार्शल आर्ट्स स्कूल गेम्स गुजरात प्रथम, हरियाणा द्वितीय

Mon, 20 May 2024 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
एमडीयू के खेल विभाग में आयोजित फिट इंडिया मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता में खेलते प्रतिभागी ​खिला
विज्ञापन
रोहतक। फिट इंडिया मार्शल आर्ट्स स्कूल गेम्स दो दिवसीय नेशनल चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में मंगल सेन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के जिम्नेशियम हाल में हुई स्पर्धा में गुजरात की टीम प्रथम रही। हरियाणा द्वितीय व दिल्ली की टीम तृतीय रही। फिट इंडिया मार्शल आर्ट के अध्यक्ष अरविंद राणा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि खेल स्पर्धा हमें जीवन में संघर्ष करना सिखाती है। खेल कोई भी हो, संघर्ष वहीं रहता है। जीत के लिए संघर्ष हर खिलाड़ी करता है। बेहतर प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी ही जीत दर्ज करता है। इसलिए खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान देना चाहिए। खेल खिलाड़ी के स्वास्थ्य के साथ भविष्य को भी सुरक्षित करता है। फिट इंडिया मार्शल आर्ट स्कूल गेम्स के महासचिव राकेश सैनी ने बताया कि स्पर्धा में खिलाड़ियों के बीच शानदार मुकाबले हुए। इन रोमांचक मुकाबलों में विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यहां उद्योगपति नीरज खुराना का पगड़ी पहना कर सम्मान किया गया। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद रहे।

एमडीयू के खेल विभाग में आयोजित फिट इंडिया मार्शल आर्ट खेल प्रतियोगिता में खेलते प्रतिभागी खिला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें