फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मरीं मछलियां, रात को चोरी कर पानी में केमिकल मिलाने का आरोप

विज्ञापन
तालाब के किनारे मरी पड़ीं मछलियां। संवाद
विज्ञापन
गांव सीसर खास के ग्रामीणों ने तालाब में सुबह मछलियों को मृत पाया। उन्होंने इसकी शिकायत उपायुक्त से की है।
विज्ञापन

ग्रामीण राजबीर, रमेश, कुलदीप ने बताया कि उनके गांव के तालाब में मछलियां पालने का ठेका दिया गया था। इसका समय आज से छह माह पहले पूरा हो चुका है। आरोप है कि ठेकेदार ने समय पूरा होने के बाद रात में चोरी से तीन कैंटर मछलियां निकालकर बेच दीं। इसकी कीमत लाखों में है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मछलियां निकालने के बाद ठेकेदार ने पानी में कोई ऐसी दवा या केमिकल मिला दिया जिससे सारी मछलियां मर गईं। अब तालाब का पानी गंदा होकर सड़ने लगा है। वह पशुओं के पीने लायक भी नहीं रहा। अगर पशुओं ने इसे पी लिया तो बीमारी फैल सकती है। ग्रामीणों ने शिकायत के प्रति खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व एसडीएम को भी भेजी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें