फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पहला नामांकन दाखिल, एसयूसीआई के करोड़पति प्रत्याशी के पास नहीं कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव में पहला प्रत्याशी मैदान में आ गया है। मंगलवार को एसयूसीआई (सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया कम्युनिस्ट) के प्रत्याशी 78 वर्षीय जयकरण दलाल (मांडौठी) ने नामांकन दाखिल किया। जयकरण लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। साथ ही दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि जीत अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

जयकरण मांडौठी ने नामांकन के साथ जमा करवाए शपथ पत्र में बताया कि वह और उनकी पत्नी सरोजनी रिटायर शिक्षक हैं। बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में रहते हैं। दो बेटे व दो बेटी हैं, उनकी शादी हो चुकी हैं। जयकरण के पास कार नहीं है, जबकि पत्नी के पास कार व आभूषण के नाम पर कानों की बाली हैं। उन्होंने 1970 व 1972 में बहादुरगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ा। 2014 से एसयूसीआई प्रत्याशी के तौर पर रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ा था, इसमें उन्हें 2357 वोट मिले जबकि 2019 में 1030 वोट ही हासिल हुए।


जयकरण के पास 30 हजार तो उनकी पत्नी के पास 40 हजार की नकदी
नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र देकर एसयूसीआई प्रत्याशी जयकरण मांडौठी ने बताया कि उनकी वित्त वर्ष साल 2023-24 में आय 2 लाख 52 हजार 720 रुपये रही। उनकी पत्नी की आय 4 लाख 88 हजार 70 रुपये है। जयकरण के पास 30 हजार तो उनकी पत्नी के पास 40 हजार की नकदी है। उनके पास बैंक में 7 लाख 99 हजार 535 व पत्नी के पास 22 लाख 15 हजार 712 रुपये जमा हैं।
विज्ञापन


1.10 करोड़ की जमीन के मालिक हैं एसयूसीआई प्रत्याशी
एसयूसीआई प्रत्याशी के पास 250 गज का बहादुरगढ़ के सेक्टर-6 में मकान है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपये आंकी गई है। जबकि गांव मांडौठी में पौने तीन एकड़ जमीन है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपये है। उनकी पत्नी के नाम मकान या जमीन नहीं है।

मेरठ विवि से की थी एमएससी, हरद्वारी लाल के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव
जयकरण मांडौठी व उनकी पत्नी सरोजनी रिटायर टीचर हैं। जयकरण ने 1971 में मेरठ विवि से फिजिक्स से एमएससी की थी। साथ ही रीवा विवि से 1974 में बीएड की। 1970 में बहादुरगढ़ से विधानसभा चुनाव लड़ा, जबकि 1972 विधानसभा का उप चुनाव हरद्वारी लाल के खिलाफ लड़ा था, जिसमें 5 हजार वोट मिले थी।

दो दिन में बिके 18 नामांकन फार्म, भाजपा प्रत्याशी 3 तो कांग्रेस प्रत्याशी 4 मई को करेंगे नामांकन
सोमवार को नामांकन पहले दिन 8 लोगों ने जहां नामांकन पत्र खरीदा, जबकि 6 लोग 29 अप्रैल से पहले ही फार्म लेकर जा चुके थे। चार लोगों ने मंगलवार को नामांकन फार्म खरीदा है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा 3 मई को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी नामांकन दाखिल करवाने जाएंगे। कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा चार मई को नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं, जजपा प्रत्याशी रविंद्र सांगवान का कहना है कि वह पार्टी नेताओं से बातचीत करके नामांकन की तिथि तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें