फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पहले पानी निकासी की व्यवस्था करें, फिर बनाने देंगे सड़क...

विज्ञापन
जाम लगाकर नारेबाजी करते कॉलोनी निवासी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। विशाल नगर के लोगों ने रविवार को बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था करने से पहले दो फीट ऊंची सड़क बनाने के विरोध में रोड जाम कर दिया। पीडब्ल्यूडी की बीएंडआर शाखा के एसडीओ अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। एक सप्ताह में समस्या के समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शीला बाईपास से नए बस स्टैंड तक सीमेंट की सड़क बनाई जा रही है। बस स्टैंड से फाटक के बीच में विशाल नगर है, जिनके निकासी जगबीर राठी, कमला देवी व जयसिंह ने बताया कि एक माह से पीडब्ल्यूडी की तरफ से मुख्य सड़क का निर्माण किया जा रहा है। सड़क को दो फीट ऊंचा उठाया जा रहा है। इस कारण विशाल नगर की सभी गलियां नीचे रह गई हैं। बारिश के मौसम में गलियों व घरों का पानी सड़क ऊंची उठने के कारण बाहर नहीं निकल सकेगा। इससे पूरा विशाल नगर डूब जाएगी। वे कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। विपक्ष के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सामने भी समस्या रखी थी। उन्होंने अधिकारियों से बात करने का भरोसा दिया था। इसके बावजूद कोई असर नहीं हुआ तो रविवार को सुबह करीब 10 बजे महिलाएं व पुरुष सड़क पर पहुंचे और जाम लगा दिया। इससे जाम लग गया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। करीब 12 बजे बीएंडआर के एसडीओ अरुण कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।

पानी निकासी का साइड में नाला बनाकर किया जा सकता है। यह कार्य जनस्वास्थ्य विभाग व नगर निगम का है। सोमवार को दोनों विभागों को पत्र लिखकर समस्या के बारे में अवगत कराया जाएगा। तब तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें