06सीटीके19... मॉडल स्कूल के बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में बताते जिला रेड क्रॉस सोसाइट
रोहतक। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम ने मॉडल स्कूल के बच्चों को प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। प्राध्यापक दया सिंह व धीरज सैनी ने बच्चों को बताया कि खून के बहाव को रोकने के लिए घाव से खून निकलने पर उस जगह को अच्छी तरह साफ करके उस पर साफ कपड़ा बांधना चाहिए। बेहोश होने की स्थिति में मरीज को कभी भी सीधा नहीं लेटाना चाहिए। बल्कि करवट देकर लिटाना चाहिए ताकि उल्टी या खून सांस की नली में न जाए। प्रधानाचार्या डॉ. अरुणा तनेजा ने दोनों वक्ताओं का धन्यवाद किया। संवाद