रोहतक। शहर के सैनीवास में रविवार शाम छह बजे कार सवार युवकों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के घर के बाहर हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। शहर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। देर रात तक केस दर्ज नहीं हुआ था। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सैनीवास निवासी मुकेश प्रॉपर्टी डीलर के तौर पर का काम करते हैं। उसने शिकायत दी है कि शाम को घर के बाहर एक कार अचानक आकर रुकी। उसमें सवार युवकों ने हवाई फायर की। इससे दहशत फैल गई। पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत दर्ज कर ली। थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि छानबीन करके केस दर्ज किया जाएगा। जांच में पैसे के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है।