फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांघी में रंजिश के चलते गवाह पर फायरिंग, बाल-बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के गांव सांघी में रंजिश के चलते महिला गवाह पर कार सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। महिला ने छिपकर जान बचाई। इस संबंध में सदर थाने में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक सांघी गांव निवासी मीनू ने दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को रात करीब 11 बजे वह अपने पति के साथ चौबारे में सोने गई थी। इसी बीच घर के बाहर एक कार आकर रुकी। कार से तीन-चार युवक उतरे। साथ ही उसके ऊपर गोली चला दी। उसने ग्रिल के पीछे छुपकर जान बचाई। गोलियां ग्रिल में लगे शीशे तो चीरते हुए निकल गई। फायरिंग गांव निवासी कृष्ण व सुरेंद्र के इशारे पर अंकुर व सागर सहित अन्य ने अंजाम दी है। क्योंकि आरोपी कृष्ण के साथ अदालत में केस चल रहा है, जिसमें अभी गवाही होनी है।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच पांच साल से रंजिश चल रही है। एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज करवा रखे हैं। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते महिला पर गोली चलाई गई हैं। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू दी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरपाल सिंह, प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें