फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रंगदारी न देने पर प्राॅपर्टी डीलर के कार्यालय में फायरिंग, बाल-बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के नजदीक स्थित एक प्राॅपर्टी डीलर के कार्यालय पर रंगदारी न देने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इसमें प्राॅपर्टी डीलर बाल-बाल बच गया और गोली उनके कार्यालय के शीशे पर लगकर दीवार में जा लगी। आरोपी युवक डीलर को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद कर केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपियों का सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

राजकुमार निवासी कबीर बस्ती ने पुलिस को बताया कि 29 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह और उसका दोस्त सोमवीर निवासी अशोक विहार, लाइनपार कार्यालय में बैठे हुए थे। इसी दौरान लक्की उर्फ डोरीमोन निवासी सुभाष नगर व हिमांशु उर्फ बामण निवासी अशोक विहार, लाइनपार कार्यालय में आए। राजकुमार ने बताया कि उन्होंने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और कहने लगे कि तुम्हारा काम ठीक चल रहा है, तू हमें मंथली दे, नहीं तो तुम्हारे लिए ठीक नहीं होगा। वह कार्यालय से बाहर आए तो दोनों आरोपी उसके पीछे-पीछे बाहर आ गए। आरोप है कि तभी लक्की उर्फ डोरीमोन ने जान से मारने की नीयत से मुझ पर फायर कर दिया। गनीमत रही कि मैं नीचे बैठ गया और गोली कार्यालय में लगे शीशे पर लगकर दीवार में जा घुसी। मैं बाल-बाल बच गया। इसके बाद दोनों भाग गए। बताया गया है कि दोनों पैदल ही आए थे।
रेवाड़ी में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में फायरिंग करने के दो आरोपी काबू
पटौदी रोड स्थित प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में बैठे दो युवकों पर 23 अगस्त काे फायरिंग हुई थी। इस मामले में अपराध शाखा-एक रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने वीरवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव डहीना निवासी विकास उर्फ विक्की व गांव गोकलगढ़ की जवाहर कॉलोनी निवासी मोहित उर्फ अनाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

पुलिस ने शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
-हरेश कुमार, एसएचओ, थाना शहर बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें