फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: एमडीयू पुस्तकालय में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 50 से ज्यादा कम्प्यूटर हुए राख

Tue, 14 May 2024 12:33 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक एमडीयू में पुस्तकालय में देर रात पढ़ाई के लिए बैठे विद्यार्थियों में आग का सायरन सुनते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद स्टाफ में सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर किया। दमकल विभाग को सूचना दी गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
रोहतक एमडीयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक एमडीयू के विवेकानंद पुस्तकालय में सोमवार देर रात आग लग गई। आग पहली मंजिल बनाए कंप्यूटर रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पुस्तकालय के प्रथम तल पर बने कंप्यूटर रूम में सोमवार देर रात आग लग गई। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा कम्प्यूटर रूम आग की लापटों में घिर गया। आग ने वहां रखे करीब 50 कंप्यूटर पूरी राख कर दिए। इसके अलावा वहां का फर्नीचर व अन्य उपकरण भी जल गए। 

विज्ञापन




पुस्तकालय में देर रात पढ़ाई के लिए बैठे विद्यार्थियों में आग का सायरन सुनते ही हड़कंप मच गया। इसके बाद स्टाफ में सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर किया। दमकल विभाग को सूचना दी गई और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल विभाग में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल टीम के समय पर आने से आग और भड़क कर दूसरे कमरों व तल तक नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह आग से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने आग से नुकसान का आकलन करने व व्यवस्था दूर करने के लिए अधिकारिओं को जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें