इंद्रा काॅलोनी स्थित घर में आग लगने के बाद जला सामान। संवाद
रोहतक। शहर की इंदिरा काॅलोनी में शाॅर्ट सर्किट के चलते एक मकान में आग लग गई। महिला टीचर 45 मिनट पहले ही निजी स्कूल में ड्यूटी पर गई थी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे में आग पर काबू पाया। हादसे में घर के उपकरण व अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
महिला टीचर कमल सहगल ने बताया कि 12 साल पहले उसके पति का देहांत हो गया था। वह अपने बेटे हर्षित के साथ रहती है। दोनों अलग-अलग निजी स्कूल में पढ़ाते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे दोनों ड्यूटी पर चले गए। करीब पौने नौ बजे पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि घर से धुआं निकल रहा है। वह घर पहुंची तो उस समय फायर ब्रिगेड आ चुकी थी। एलईडी वाले कमरे में एसी, अलमारी, कूलर, बेड व अन्य सामान नष्ट हो चुका था। इसके अलावा कपड़े व अन्य सामान भी नष्ट हो गया।