फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वर्कशॉप में लगी आग, फर्नीचर और मशीन जलकर खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। व्यापारी नेता और पालिका बाजार एसोसिएशन के प्रधान गुलशन निझावन की संजय नगर स्थित वर्कशॉप में आग लगने से काफी सामान जल गया। शक है कि आग पड़ोस के युवक रोहित ने लगाई है। सब्जी मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

फर्नीचर व्यापारी गुलशन निझावन ने बताया कि रविवार सुबह करीब 3 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली कि संजय नगर स्थित वर्कशॉप में आग लगी है। वह परिवार सहित मौके पर पहुंचा तो वर्कशॉप में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। मामले की सूचना फायर ब्रिगेड व पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड ने आने में आधा घंटा लगा दिया। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक ज्यादातर फर्नीचर जलकर नष्ट हो चुका था। उनका दावा है कि हादसे में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

तड़के माता वैष्णोदवी के दर्शन करने जाने की तैयारी कर रहा था परिवार

होली के पर्व पर निझावन परिवार सहित माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने जम्मू स्थित कटड़ा जाने वाला था। तड़के तीन बजे से ही परिवार के सदस्य तैयार हो रहे थे। इसी बीच वकॅशाप में आग लगने की सूचना आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



फर्नीचर व्यापारी की लिखित शिकायत मिली है। हादसे के पीछे पड़ोस के युवक रोहित पर शक जताया है। केस दर्ज करने से पहले जांच की जा रही है।
सुनील कुमार, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें