रोहतक। सोनीपत रोड पर एलीवेटेड रेलवे ट्रैक और शीला बाईपास के बीच स्थित निजी क्षेत्र के डीसी बैंक में लगी आग पर फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया। फायर ऑफिसर जसमेद ने बताया कि शनिवार को छुट्टी के बाद बैंक के कर्मचारी एसी चालू छोड़ गए थे। सोमवार सुबह बैंक मैनेजर के कमरे के एसी में शॉर्ट-सर्किट होने से टेबल में आग लग गई। धुआं निकलता देख आसपास के लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। सोनीपत रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। गनीमत रही कि किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। फायर विभाग ने अपील की है कि काम खत्म होने के बाद सभी बिजली उपकरण बंद करके जाएं। संवाद