फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। सैमाण निवासी कांता ने दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र के जेजे कॉलोनी निवासी पति प्रवीण के खिलाफ सोमवार को दहेज उत्पीड़न के आरोप में महम पुलिस को एफआईआर दर्ज कराई है। कांता ने बताया कि उनकी शादी 24 नवंबर 2020 को प्रवीण के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले कार लाने का दबाव बनाने लगे। आरोप है कि पति अपने पिता के कहने पर उनके साथ मारपीट करता था। 22 नवंबर 2022 को उनको एक बेटा हुआ था। उसके बाद भी ससुरालजन परेशान करने से बाज नहीं आए। आरोप है कि 3 जून को उन्हें व बेटे को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। थाना प्रभारी नीरज का कहना है कि 13 जून को शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता की काउंसिलिंग कराने के बाद डीएसपी के सामने पेश किया गया। जांच महिला हवलदार निर्मला को सौंपी गई। जांच में शिकायतकर्ता के साथ मारपीट, दहेज उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने की बात सामने आई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें