फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गई सास-बहू के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। सीसर खास महम में अपने खेत में गई सास बहू के साथ पड़ोसी ने मारपीट की है। पीड़िता द्वारा इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। शिकायत में संतोष ने बताया कि उसके पति वे बेटे की मौत हो चुकी है। घर में वह अपनी पुत्र वधू व पोते के साथ रह रही है। उन्होंने अपना खेत हिस्से पर दे रखा है। 20 अप्रैल को साझे दार खेत में पाइप बिछा कर पानी लगा रहा था। खेत के पड़ोसी ने पाइप हटाने के लिए साझेदार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। झगड़े की सूचना मिलने पर वे सास बहू खेत में गई। पड़ोसी से पानी लगाने के बाद पाइप हटा लेने की बात कहते हुए पानी लगाने देने के लिए कहा। आरोप है कि पड़ोसी ने किसी भी बात को सुनने से इनकार करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया तथा पाइप रिंच से वार करने शुरू कर दिए। आरोप है कि उसके शरीर पर कई वार किए गए। इससे उसको कई जगह चोटें लगी और दो दांत टूट गए हैं। शोर सुनकर उसकी पुत्रवधू ने आकर हमलावर से छुड़ाया तथा उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने सीसर खास निवासी कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें