रोहतक। सांपला खंड के गांव समचाना में जमीन की खरीद-फरोख्त को लेकर झगड़ा हो गया। तीन लोगों ने एक युवक पर डंडों व लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस संबंध में सांपला थाने में केस दर्ज किया गया है।
सचमाना गांव निवासी राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में उसकी रिश्तेदार गांव सोहटी निवासी सूबे सिंह ने समचाना में ही परिवार में लगते सुखबीर को पैसे देकर जमीन का सौदा किया था। उसके बाद सुखबीर का स्वर्गवास हो गया तो उसके लड़के हरिओम ने जमीन व पैसे देने से मना कर दिया। सूबे सिंह ने हरिओम और उसके परिवार के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया। केस में वह गवाह था। जब भी सूबे सिंह आता तो वह उसे हरिओम के घर बातचीत करने के लिए लेकर जाता था। इस बात की हरिओम व उसका परिवार रंजिश रखने लगा। शुक्रवार सुबह नौ बजे वह नागदेव मन्दिर मार्ग के पास प्लाट में भैस बांध कर घर जा रहा था। रास्ते में हरिओम व नरेश उर्फ खेला ने डंडे व लोहे के पाइप से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों के साथ तीसरा व्यक्ति भी था, जिसे वह पहचान नहीं सका।
लोन का झांसा देकर 3920 की ठगी
वहीं, जनता कॉलोनी निवासी अभिनव ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बेरी रोड पर स्पेयर पार्ट की दुकान है। शुक्रवार को करीब ढ़ाई बजे दुकान पर आया तो उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज देखा। कहा कि वे लोन देते हैं। उसने सहमति दी तो कहा कि फाइल खर्च देना होगा। इसके बाद उसे उलझाकर 3920 रुपये ठग लिए।