फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: थाने में पुलिसकर्मियों और वकील के बीच मारपीट, कोर्ट में वर्क सस्पेंड, कामकाज रहा प्रभावित

Sat, 11 Dec 2021 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक(हरियाणा)

सार

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाया है। वकील के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं जांच एएसपी को सौंपी गई है। वकील थाने में पुत्रवधू के मायके वालों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में पूछताछ करने आए थे। मामले में वकीलों का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला। एसपी ने दो दिन का समय मांगा है। 
विज्ञापन
जिला कोर्ट के बाहर बैठक करते वकील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुत्रवधू के मायके वालों के खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर शिवाजी कॉलोनी थाने में जिला बार के वकील राजसिंह बुधवार व पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट हो गई। झगड़े के विरोध में वकील जहां शुक्रवार को पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए अनिश्चितकालीन वर्क सस्पेंड पर चले गए, जबकि पुलिस ने वकील के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वर्क सस्पेंड के चलते जिला अदालत में पहुंचे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुत्रवधू के मायके वालों पर लैपटॉप ले जाने के आरोप का मामला

जिला बार के वकील राजसिंह बुधवार ने जिला कोर्ट परिसर के बाहर मीडिया को बताया कि उसका पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसका लैपटॉप पुत्रवधू के मायके वाले ले गए थे। लैपटॉप वापस लेने के लिए शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वे कार्रवाई के बारे में पूछने के लिए वीरवार रात को शिवाजी कॉलोनी थाने में गए। वहां पर पुलिसकर्मियों ने मारपीट की और उसे अपशब्द कहे। बोले-हम बताते हैं वकालत कैसे करते हैं। एडवोकेट राजसिंह ने लिखित में एसपी को भी शिकायत देकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी बोले, आते ही अपशब्द कहने लगे वकील

थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि एडवोकेट राजसिंह बुधवार के लड़के का देहांत हो गया था। लड़के की पत्नी अपने मायके चली गई। वकील का आरोप है कि पुत्रवधू पक्ष ने उसका लैपटॉप व मोबाइल चोरी किया है। वीरवार शाम को वकील थाने में आए और कार्रवाई के बारे में पूछा। बोले, क्या कार्रवाई हुई। उनको बताया कि दोनों पक्षों को आमने-सामने करेंगे। दूसरे पक्ष को बुलाया गया है। इस पर वकील ताव में आ गए और पुलिस को अपशब्द कहने लगे। उनको समझाया कि अपशब्द कहना उचित नहीं है। इसके बावजूद स्टार उखाड़ने की बात कहने लगे। उसे किस तरह समझाया। इसके बाद वकील साथी आ गए।

वकीलों की आठ सदस्यीय कमेटी गठित

एडवोकेट के साथ थाने में अभद्र व्यवहार की सूचना पर शुक्रवार को वकीलों ने वर्क सस्पेंड कर दिया और मुख्य गेट के पास कुर्सियां लगाकर बैठ गए। दोपहर को हाउस की बैठक हुई, जिसमें पूरे मामले को लेकर वकीलों की आठ सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में बार के चुनाव अधिकारी अनिल बुधवार, बार के पूर्व प्रधान उमेश भारद्वाज, राजसिंह बुधवार सीनियर, दलबीर सिंह, शिवराज मलिक, अतर सिंह हुड्डा, जितेंद्र हुड्डा व प्रदीप मलिक को शामिल किया गया। कमेटी सदस्य दोपहर पहले एएसपी कृष्ण लोहचब व शाम को पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीणा से मिले। एसपी ने कमेटी को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।

सोमवार तक का मांगा पुलिस ने समय

आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एएसपी व एसपी से मिला। एसपी को लिखित में पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। एसपी उदय सिंह मीणा ने कहा कि वे मामले की निष्पक्ष जांच करवाएंगे। अगर किसी पुलिसकर्मी ने गलती की है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जांच के लिए दो दिन का समय चाहिए। अब वकील रविवार शाम तक कार्रवाई का इंतजार करेंगे। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को भी वर्क सस्पेंड रह सकता है। शनिवार व रविवार को पहले से कोर्ट का अवकाश है। - एडवोकेट अनिल बुधवार, चुनाव अधिकारी जिला बार एवं आठ सदस्यीय कमेटी सदस्य

वकीलों का प्रतिनिधिमंडल मिला था, जिन्होंने लिखित में शिकायत दी है। मामले की जांच एएसपी कृष्ण कुमार कर रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - उदय सिंह मीणा, पुलिस अधीक्षक

 

अदालत में रहा कामकाज प्रभावित

शुक्रवार को हुए वर्क सस्पेंड से जिला अदालत में आम लोग परेशान रहे। क्योंकि वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। साथ ही सेशन जज राकेश यादव से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। साथ ही वकीलों का कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वर्क सस्पेंड जारी रहेगा। शनिवार व रविवार को अवकाश है। ऐसे में रविवार की शाम तय करेंगे कि सोमवार को वर्क सस्पेंड रहेगा या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें