फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Mon, 21 Sep 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में 21 और 22 सितंबर को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता हो रही है। पहले दिन फाइन आर्ट्स, गायन और साहित्यिक प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। छात्राओं ने उत्साह से भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य रश्मि लोहचब ने उन्हें ऐसी प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। फाइन आर्ट्स में मेहंदी रचाओ, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, कार्टूनिंग और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें तमन्ना, दिव्या, तन्नू, मीनाक्षी, रुचि सिंह, पलक और अदिति ने विभिन्न श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साहित्यिक प्रतियोगिताओं में अंग्रेजी भाषण, पंजाबी, उर्दू, हरियाणवी, अंग्रेजी और हिंदी कविता पाठ शामिल थे। अनुष्का, हिमांशी, हन्नी और भूमि ने अपनी-अपनी कविता व भाषण श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया। गायन प्रतियोगिता में राधिका प्रथम रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें