फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं को छिपाने के बजाय परिवार से बात करें छात्राएं : डॉ. रश्मि

Sat, 29 Aug 2026 09:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य महिला महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर शनिवार को व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को मानसिक कल्याण के महत्व और शुरुआती लक्षणों को पहचानने की जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. रश्मि गुप्ता ने मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने छात्राओं से समस्याओं को छिपाने के बजाय परिवार, शिक्षकों या विशेषज्ञों से बात करने का आह्वान किया। सिविल अस्पताल रोहतक की सामाजिक कार्यकर्ता मेनका और केस रजिस्टर सहायक संतोष ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। व्याख्यान का आयोजन महाविद्यालय के एनएसएस सेल और यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. प्रतिविंध्या, डॉ. भूवेश रत्तन और किरण बाला की भूमिका रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें