फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छात्राओं को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी

Wed, 02 Sep 2026 08:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सैनिक परिवार भवन स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में बुधवार को द्वितीय वित्तीय साक्षरता सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं की साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता मंत्रालय की ओर से सेमिनार किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य राजपाल सिंधु ने बताया कि सेमिनार के पहले दिन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से मार्केटिंग अधिकारी शगुन तूरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। उन्होंने स्टाफ सदस्यों और छात्राओं को बैंकिंग प्रणाली और उसके सुरक्षित प्रयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस विभाग के साइबर सेल से सहायक उप-निरीक्षक दयानंद जांगड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि छात्राओं को साइबर सुरक्षा व वित्तीय धोखाधड़ी के विषय में जागरूक किया। इस अवसर पर राजकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के स्टाफ और छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें