फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छात्राओं ने पोस्टरों से दिया एचपीवी टीकाकरण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को आईएमटी स्थित एसआरएस वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण के महत्व के प्रति छात्राओं व समाज को जागरूक करना रहा। नागरिक सर्जन डॉ. कमला वर्मा के मार्गदर्शन तथा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रतिभा और रीजनल मैनेजर डॉ. अपर्णा के समन्वय में हुई प्रतियोगिता में छात्राओं ने रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से समय पर एचपीवी टीकाकरण का संदेश दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि एचपीवी टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने में प्रभावी है। उन्होंने अभिभावकों से पात्र बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की। प्रधानाचार्य सुमित शर्मा और उप-प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें