रोहतक। नवरात्र के छठे दिन बुधवार को पीआईओ संस्था की ओर से मॉडल टाउन स्थित कम्युनिटी सेंटर में डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसमें डांडिया व गरबा नृत्य पर लोग जमकर थिरके।
डांडिया नाइट में रंग-बिरंगे परिधान में महिलाएं घाघरा चुन्नी व पुरुषों में कुर्ता पायजामा में महोत्सव में जमकर रंग चढ़ा। बच्चे भी उत्साहित नजर आए। पीआईओ सदस्य अविनाश ने बताया कि बुधवार को डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं के लिए घाघरा चुन्नी व पुरुषों के लिए कुर्ता पायजामा परिधान पहनना अनिवार्य रहा।
बुधवार शाम को शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात तक चला। गरबा संगीत में रंग-बिरंगे परिधानों में पहुंचे लोगों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। गुजराती गीतों के साथ हिट फिल्मी गीतों पर महिला व पुरुष खूब झूमे।