फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किला मोहल्ला में फाइनेंसर से तंग युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। शहर के किला मोहल्ला में फाइनेंसर से तंग 42 वर्षीय युवक ने बुधवार सुबह घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने इस संबंध में साहिल नाम के फाइनेंसर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सराह मोहल्ला निवासी रामप्रसाद किला मोहल्ले में किराये का मकान लेकर रह रहा था। पहले वह कपड़े का कार्य करता था, लेकिन अभी उसकी नौकरी छूट गई। साथ ही उसने फाइनेंसर साहिल से पैसे ले रखे थे। आरोप है कि फाइनेंसर पैसे के लिए दबाव बना रहा था, जिसके चलते उसने बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे सीढि़यों से फंदा लगाकर जान दे दी। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सतपाल का कहना है कि आरोपी फाइनेंसर साहिल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें