फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विज के कड़े तेवर का डर, चमकने लगीं रोडवेज की खिड़कियां

Wed, 23 Oct 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 22सीटीके21 बस स्टैंड पर सफाई करता कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। परिवहन मंत्रालय मिलते ही गब्बर के नाम से मशहूर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने महकमे की व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू कर दिया है। विज के कड़े तेवर का डर खौका असर ऐसा दिखा मंगलवार को यहां बसों के अलावा बुकिंग खिड़की तक के शीशे साफ होने लगे हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड पर सफाई को लेकर कर्मचारी अलर्ट पर नजर आए। यहां समय पर कर्मचारी न केवल ड्यूटी पर नजर आए, बल्कि सफाई भी बेहतर ढंग से करते दिखाई दिए। डिपो अधिकारी व कर्मचारी भी दिन भर अलर्ट रहे। कर्मचारी फाइल व रिकाॅर्ड पूरा करने में व्यस्त रहे। अनिल विज के अंबाला में हुए औचक निरीक्षण के बाद डिपो में उनकी सख्त कार्रवाई की चर्चा गरमाई रही। यहां अधिकारियों तक के तेवर बदले नजर आ रहे हैं। हर कोई परिवहन मंत्री के अचानक आने को लेकर खौफजदा दिखाई दिया। यही वजह रही कि मंगलवार को ज्यादातर कर्मचारी अपने समय पर पहुंचे।

वर्जन
बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त है। सफाई को लेकर किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इसे लेकर कर्मचारियों काे स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सफाई पर पहले से अधिक ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, संस्थान प्रबंधक, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें