फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़क पर बेसहारा पशुओं के चलते हादसे का डर

Sun, 13 Oct 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 05रेवाड़ी। मोहल्ला बास सीताबराय में गली में बैठे गोवंश। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर में फिर बेसहारा गोवंशों की संख्या बढ़ गई है। सड़कों पर बेसहारा पशुओं का झुंड नजर आने लगा है। इससे दुर्घटना होेने का भय बना रहता है। आचार संहिता समाप्त होने के बाद नगर परिषद बेहसारा पशुओं को पकड़ने के लिए टेंडर लगाने की तैयारी में जुट गई है।
शहर में करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्रफल में गोपाल देव चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक बेसहारा गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानी होती है। नगर परिषद ने गोवंशों को पकड़ने के लिए टेंडर आमंत्रित किया था, लेकिन सिर्फ 1 एजेंसी ने बिड भेजी जिससे टेंडर नहीं दिया जा सका। आचार संहिता लगने के साथ ही गोवंश पकड़ने का टेंडर खत्म हो चुका गया था। इसके बाद भी धारूहेड़ा के टेंडर से रेवाड़ी शहर में गोवंशों को पकड़ा गया। कुछ दिन बाद वह टेंडर खत्म खत्म हो गया। नगर परिषद ने टेंडर आमंत्रित किया लेकिन सिर्फ 1 ही बिड मिली। नियमों के अनुसार कम से कम 2 या 3 या अधिक बिड मिलना जरूरी है, तभी टेंडर छोड़ा जा सकता है। सिर्फ 1 बिड मिलने से टेंडर नहीं दिया गया था। अब फिर बेसहारा गोवंशों की संख्या बढ़ गई है। सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश हादसे का कारण बन रहे हैं। बेसहारा पशु कभी भी वाहनों के सामने आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना हो जाती है।
विज्ञापन


हर सड़क व गली में नजर आ रहे बेसहारा गोवंश
शहर की हर सड़क, मोहल्ले व कॉलोनियों की गलियों में बेसहारा गोवंशों का झुंड घूमता नजर आता है। गोपाल देव चौक से नाईवाली चौक होते हुए भाड़ावास चौक से बावल चौक व अंबेडकर चौक से धारूहेड़ा चुंगी तक सबसे ज्यादा बेसहारा पशु घूमते हैं। यहां से सबसे अधिक वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यह गोवंश वाहनों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। कई बार तो गो-वंश बसों के आगे आ जाते हैं, जिन्हें बड़ी मशक्कत से हटाया जाता है। हादसे में भी होते हैं।
बेसहारा पशुओं के चलते हो चुके हैं हादसे
गलियों में घूमने वाले बेसहारा पशु जानलेवा भी साबित हो रहे हैं। इन पशुओं के चलते कई हादसे हो चुके हैं। पिछले दिनों बस अड्डा के पास दो गोवंश लड़ रहे थे। लोगों ने भागकर जान बचाई थी। इससे पहले बस अड्डे के पास ही गोवंश ने लड़की को टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गई थी। गोवंश ने अनाज मंडी में भी एक युवक को टक्कर मारी थी। इससे पहले ठठेरा चौक पर भी सांड ने युवक को टक्कर मार दी थी जिससे घायल युवक की मौत हो गई थी। मोहल्ला रामसिंहपुरा में गाय ने टक्कर मारकर कुछ लोगों को घायल किया था। गत दिनों बस स्टैंड के निकट आपस में लड़ रहे दो सांड की चपेट में आने से एक बाइक सवार घायल हो गया।
विज्ञापन

-
वर्जन
नगर परिषद ने टेंडर आमंत्रित किया था लेकिन 1 एजेंसी की बिड आने से गोवंश पकड़ने का ठेका नहीं दिया जा सका। अब नए सिरे से टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द टेंडर छोड़ा जाएगा। अगले महीने तक वर्क ऑर्डर होने की संभावना है। - पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें