फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एफडीडीआई के विद्यार्थी स्किट स्पर्धा में रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। फुरसतगंज (उत्तर प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव ''''समागम 2.0'''' में फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआई) रोहतक के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। देशभर के 12 एफडीडीआई परिसरों के बीच हुई प्रतियोगिता में रोहतक परिसर ने स्किट में पहला और सोलो डांस में दूसरा स्थान हासिल किया। स्किट प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ''''जनरेशन गैप'''' विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसे निर्णायक मंडल ने सराहा। नाटिका में भविष्य, साहिल, नमसु, महक, आंशिक, आस्था और आलिया ने भाग लिया। सोलो डांस में युवया गुप्ता दूसरे स्थान पर रहीं। कार्यकारी निदेशक सरिता दुहन ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें