फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एफडीए की टीम ने महम में फंगस लगा 10 किलो मावा कराया नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में एफडीए की टीम वीरवार को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने निकली। इस दौरान टीम ने 12 दुकानों से 16 सैंपल भरे। महम में फंगस लगा 10 किलोग्राम मावा नष्ट कराया गया। अमर उजाला ने 27 अक्तूबर के अंक में मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री का मुद्दा उठाया था। जांच के दौरान एफडीए की टीम को महम में एक दुकान के बड़े फ्रिज में फंगस लगा मावा मिला। टीम ने 10 किलो मावा नष्ट कराया। साथ ही दुकानदार को दोबारा इस तरह की खाद्य सामग्री न जुटाने की हिदायत दी गई। इसके अलावा टीम ने मावा बर्फी के तीन, गुलाब जामुन के दो, सोन पापड़ी के दो, लड्डू, बेसन लड्डू, मिल्क केक, काजू, बालूशाही, खुरमा, पेठा, पपड़ी, रसगुल्ले का एक-एक सैंपल लिया। इनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। एफएसओ डॉ. हर्ष कुमारी ने बताया कि टीम ने महम व सैमाण में जांच अभियान चलाया। यहां से 16 सैंपल भरे गए। इस मौके पर सहायक सुनील राठी व संदीप भी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें