दिल्ली रोड पर सेंपल लेती एफडीए विभाग की टीम। संवाद
फोटो: 28 सीटीके 20
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक।
एफडीए (फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रे्शन) विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपलिंग की। टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से चार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. पवन चहल ने कहा कि टीम ने खोवा बर्फी, बूंदी लड्डू व पेठे के सैंपल लिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सहायक सुनील राठी व संदीप मौजूद रहा।