फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: छुड़ानी में सो रहे पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला

Mon, 01 Apr 2024 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव छुड़ानी में सो रहे पिता-पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में सुनील का कहना है कि कुछ समय पहले गांव की एक डेयरी में काम करने वाले प्रवासी मूल के संजय के साथ उसका झगड़ा हो गया था। तब हमारे परिवार के लोगों ने बीच बचाव कर मामला सुलझा दिया था। इसके बाद मैं अपने घर चला गया। रात करीब साढ़े 11 बजे जब हम सो रहे थे तो संजय अपने डेयरी मालिक के बेटे व दो अज्ञात युवकों के साथ हमारे घर आया। लाठी-डंडों से मुझ पर हमला कर दिया। शोर सुनकर मेरे पिता अंदर आए तो उन पर भी वार किए गए। इसके बाद चारों हमलावर धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने हमको स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से झज्जर रेफर कर दिए गए।बादली थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही झगड़े के असल कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें