फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मांगों को लेकर किसान आज निकालेंगे शहर में ट्रैक्टर मार्च

Fri, 26 Jan 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर मांगों को लेकर किसान शुक्रवार को शहर में ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। इसके लिए भिवानी चुंगी से दिल्ली बाईपास तक का रूट तय किया गया है। यातायात व्यवस्था सही रहे, इसके लिए पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीत सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के बाद सरकार ने नए कानून वापस ले लिए थे और एमएसपी पर फसल खरीदने का भरोसा दिया था। किसानों की मांग की कि सरकार बिजली बिल 2022 को वापस ले और किसानों का कर्जा माफ करे। मांगों को लेकर किसान पहले नई अनाज मंडी में एकत्रित होंगे। वहां सभा के बाद 12 बजे भिवानी चुंगी होते हुए पुराने बस स्टैंड, भिवानी स्टैंड, छोटूराम चौक, अंबेडकर चौक, सोनीपत स्टैंड, अशोका चौक, बजरंग भवन, डी पार्क, मेडिकल मोड़, पावर हाउस चौक होते हुए दिल्ली बाईपास की तरफ निकल जाएंगे।
एसडीएम से ली लिखित में अनुमति
किसान नेता ने बताया कि वीरवार को एसडीएम से लिखित में ट्रैक्टर मार्च की अनुमति ली है। हालांकि ट्रैक्टरों की संख्या तय नहीं है। गांवों से 400 से 500 के बीच ट्रैक्टर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें