फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में दिखा आंदोलन का असर: किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला; दिल्ली कूच की तैयारी, प्रशासन अलर्ट

Tue, 20 Feb 2024 03:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक

सार

रोहतक में धरनास्थल पर पहुंचने वाले किसान ट्रैक्टर ट्राॅलियों में खाने तक की चीजों को साथ लेकर आ रहे हैं, जबकि यूनियन की तरफ से भी चाय से लेकर खाने तक की व्यवस्था की हुई है। जिले के तीनों डीएसपी रोजाना मौके पर जाकर निरीक्षण करते हैं।
विज्ञापन
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के किसानोंं के दिल्ली कूच के समर्थन में टिटौली गांव में धरनास्थल पर किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला। इसकी अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के प्रधान रणधीर सिंह ने की। धरनास्थल पर रोजाना की तरह यूनियन की महिला जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं पहुंचीं। यूनियन की तरफ से किसानों के लिए खाने तक की व्यवस्था पूर्ण रूप से की गई है। वहीं लाखनमाजरा में पुलिस के जवानों ने रोजाना की तरह अभ्यास कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।

विज्ञापन


धरनास्थल पर पहुंचने वाले किसान ट्रैक्टर ट्राॅलियों में खाने तक की चीजों को साथ लेकर आ रहे हैं, जबकि यूनियन की तरफ से भी चाय से लेकर खाने तक की व्यवस्था की हुई है। सोमवार को अन्य जिलों के किसानों ने भी धरनास्थल पर पहुंचकर विचार विमर्श साझा किए, लेकिन धरने पर किसान अभी भी शाम 5 बजे तक ही रुक रहे हैं, लेकिन 10-12 किसान ही रात के समय धरनास्थल पर सो रहे हैं। सुबह 8 बजे ही किसानों का रोजाना की तरह आवागमन शुरू हो जाता है। वहीं किसानों ने धरनास्थल का दायरा बढ़ाने के लिए साफ सफाई भी की है। धरनास्थल पर धूप से बचने के लिए टेंट लगाना भी शुरू कर दिया है, लेकिन टेंट अभी पूर्ण रूप से नहीं लगाया गया है।

पुलिस रोजाना की तरह कर रही अभ्यास
रोहतक-जींद सीमा पर पुलिस रोजाना की तरह अपना अभ्यास कर रही हैं। आसपास के रहने वाले लोगों के आवागमन पर रोक पूरी तरह से लगा दी गई है। जींद सीमा पर लगे नाकों के आसपास बने होटलों पर जाने वाले लोगों को भी पहचान पत्र दिखाकर ही जाने दिया जा रहा है। जिले के तीनों डीएसपी रोजाना मौके पर जाकर निरीक्षण करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें