फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रूखी से जसिया तक प्रस्तावित ड्रेन का किसानों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। बारिश के पानी की निकासी के लिए प्रशासन द्वारा रुखी गांव से लेकर जसिया तक नई ड्रेन का निर्माण करवाया जा रहा है। इसके चलते सोनीपत के साथ लगते गांव के खेतों की जलनिकासी के लिए यह काम करवाया जा रहा है। इसके लिए बुधवार को जसिया, सांघी व घिलौड समेत छह गांवों के लोगों ने सीटीएम मुकुल से मुलाकात कर ड्रेन का काम बंद कराने की अपील की। साथ ही चेताया कि जल्द इस मामले पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

जसिया के सरपंच ओमप्रकाश हुड्डा ने बताया कि प्रशासन गांव रुखी से नई ड्रेन की खोदाई करके बारिश के पानी को निकालने की योजना बना रहा है। अगर ऐसा हुआ तो सभी गांव के खेतों और बस्तियों में जलभराव से ग्रामीणों को जान-माल का नुकसान होगा। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। जून के अंत में बारिश से गांव जसिया, काहनी, घिलौड़ कलां एवं घिलौड़ खुर्द, ब्राह्मणवास, सांघी, चमारिया, बसंतपुर आदि के नजदीक लगते सोनीपत जिले के गांव रुखी के खेतों में व घरों में पानी इकट्ठा हो गया था। गांव रुखी के किसानों ने मिलकर योजना बनाई कि जो काफी साल पहले एक ड्रेन सरकार ने जमीन एक्वायर की थी, प्रशासन से मिलकर उसी जमीन में नई ड्रेन खोदाई करके गांव रुखी के बाढ़ के पानी को गांव घिलौड़ खुर्द व घिलौड़ कलां के रास्ते जसिया में डाला जाए ताकि अन्य गांवों के पानी की निकासी को लेकर कोई समस्या न आए।
विज्ञापन

इस दौरान जसिया, काहनी, घिलौड़ कलां एवं घिलौड़ खुर्द, ब्राह्मणवास, सांघी, चमारिया, बसंतपुर के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें