33-रोहतक के कान्ही रोड स्थित भालौठ सब ब्रांच नहर पर धरने के दौरान नारेबाजी करते किसान व ग्रामी
रोहतक। कान्ही रोड स्थित भालौठ सब ब्रांच नहर पर पिछले 13 दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने वीरवार को प्रशासन की ओर से दिए जा रहे तर्कों और नोटिसों का कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा सफाई और नहर की जल क्षमता बढ़ाने के नाम पर दिए जा रहे जवाबों पर नाराजगी जताई। रिठाल, कान्ही, भालौठ, किलोई, धामड़ सहित अन्य गांवों के किसान व ग्रामीण धरने पर डटे हुए हैं। हुड्डा खाप प्रधान ओमप्रकाश ने प्रशासन तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। मांगें पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। संवाद