फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घडावठी के किसान ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए टिटौली धरनास्थल पर पहुंचे

Wed, 28 Feb 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पंजाब के किसानों के इंतजार में धरनास्थल पर बैठे किसान अब उनके आने तक ऐसे ही धरनास्थल पर बैठे रहेंगे। उनके आने के बाद ही उनके साथ वह दिल्ली के लिए कूच करेंगे। मंगलवार को घडावठी के किसान ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए टिटौली धरनास्थल पर पहुंचे है। वहीं किसानों का कहना है कि पंजाब के किसानों के इंतजार में यह धरना ऐसे ही चलता रहेगा।
विज्ञापन

धरने की कमान संभाल रहे जयवीर कुंडु का कहना है कि वह शांतिपूर्ण तरीके से ही धरने काे जारी रखेंगे। वह किसी भी तरह का नुकसान होने जैसा कार्य नहीं करेंगे। सरकार को मांग पत्र सौंप चुके है, लेकिन सरकार समस्या का समाधान कर नहीं रही है। किसानों को बेवजह ही परेशान किया जा रहा है। जिसके चलते किसान दिल्ली कूच करने को मजबूर है। जब तक किसान आगे की तरफ नहीं बढ़ पाते है तब तक यह धरना ऐसे ही चलता रहेगा। जिले के गांव से पहुंच रहे किसानों का दिन प्रतिदिन सहयोग भी मिलता जा रहा है। यहीं नहीं महिलाएं भी बढ़चढ़ कर इसमें भाग ले रही है। महिलाओं की संख्या बढ़ने के कारण धरने स्थल के दायरें को भी बढ़ाया जा चुका है। अगर संख्या फिर से बढ़ती है तो साथ लगते खेत में भी टैंट लगाया जा सकता है।
बाक्स
जींद सीमा पर तैनात जवानों को शहर के चौंक चौराहों पर लगाया
जींद सीमा पर सड़क को सील कर दो एजेंसियों समेत तैनात किया गया पुलिस के जवानों को अब वहां से हटा दिया गया है। 25 से 30 जवान ही मौके पर डटे हुए है। अन्य जवानों को शहर के अन्य चौक चौराहों पर लगाया गया है। एजेंसियों को अभी भेजा नहीं जाएगा। जब तक मामला पूरी तरह से शांत नहीं हो पाता है तब तक एजेंसियां शहर के चौक चौराहों पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27जेएनडी13: मीटिंग को संबोधित करते हुए वक्ता। स्त्रोत संगठन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें