फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेरी फसल मेरा ब्याेरा पोर्टल पर किसान 31 तक करा सकते हैं पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसान 31 जुलाई तक अपनी जमीन का पंजीकरण करवा सकते हैं। निर्धारित अवधि तक जमीन का पंजीकरण करवाने वाले किसान को सरकार द्वारा 100 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। वर्ष में 2 बार पोर्टल पर जमीन का पंजीकरण करवाया जाता है।
विज्ञापन

यह जानकारी उपायुक्त अजय कुमार ने दी। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को अपनी भूमि का विवरण, बैंक खाता नंबर व बोई गई फसल का विवरण पोर्टल पर दर्ज करवाना होता है। एमएसपी पर फसल बेचने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है। पंजीकरण करवाने वाले किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाता है। पोर्टल से विभिन्न योजनाओं को भी जोड़ा गया है। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को भी इस पोर्टल के माध्यम से क्रियान्वित किया जा रहा है। ऐसे में सभी किसान इस पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण अवश्य करवाएं।


पोर्टल पर ऐसे करवाएं पंजीकरण
किसान पोर्टल पर जाकर अपनी फसलों का पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन या नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर भी पंजीकरण करवाया जा सकता है। इस संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के टोल फ्री नम्बर 1800-180-2117 एवं कृषि उपनिदेशक या उपमंडल कृषि अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। फसल का पंजीकरण करवाते समय किसान अपना मोबाइल अवश्य साथ रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें