25जेएनडी14 : उचाना के रजबाहा रोड पर डिवाइडर के बीच लगाए गए फूलों सहित अन्य पौधे। स्रोत: राहगीर
उचाना। किसान नेता सतपाल करसिंधु पौधरोपण करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे है। उन्होंने आस-पास के दुकानदारों को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। सतपाल ने कहा कि अपने मकान, खेतों, दुकान के आगे अगर जगह है तो जरूर पौधे लगाए। हरियाली नजर आए इसको लेकर उनके मन में फूलों सहित अन्य पौधे लगाने की मन में आई ताकि आने-जाने वाले को हरियाली नजर आए, रोड भी सुंदर लगे। अब दुकानदार भी इस मुहिम के शुरू करने के बाद पौधे लगाने के लिए आगे आने लगे है जो पर्यावरण के लिए अच्छे संकेत है। संवाद