फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर में घायल किसान ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एक सप्ताह पहले इस्माईला गांव में सड़क किनारे घायल हालत में मिले सुरेश ने रविवार तड़के पौने चार बजे पीजीआई में दम तोड़ दिया। उसके बेटे के बयान पर सांपला पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इस्माईला निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि उसके पिता 11 जुलाई को सुबह पांच बजे घर से खेत में जाने की कहकर निकले थे। बाद में उसे पता चला कि उसके पिता बर्फी की दुकान के सामने सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। वह अपने चाचा धर्मबीर के साथ मौके पर पहुंचा और पिता को पीजीआई में दाखिल कराया। उसके पिता ने कहा कि अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। तभी से उसके पिता का इलाज पीजीआई में चल रहा था। रविवार तड़के करीब पौने चार बजे सड़क हादसे में लगी चोटों के चलते उनकी मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें