- झज्जर। मांगों को लेकर करते सदस्य। फोटो-
झज्जर। ऑल इंडिया मांग दिवस के अवसर पर आज ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की तरफ से गांव और ब्लॉक मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया तथा किसान व खेत मजदूरों की मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम दिए गए। अछेज तथा झज्जर से भी ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने ईमेल के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
ज्ञापन के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं के संपूर्ण व्यापार को सरकार द्वारा अपने हाथ में लेने, एमएसपी को कानूनी गारंटी देने, बिजली बिल 2023 को रद्द किए जाने, सभी किसान व खेत मजदूरों को कर्ज मुक्त करने, प्रति महीना पेंशन 10 हजार रुपये घोषित देने तथा किसानों को खाद, बीज, दवाई व कृषि औजार सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाने और खराब फसलों का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर करतार सिंह, बलजीत, इंद्र, रोहतास, आजाद, सत्यवान, बंसीलाल, दिलावर, श्रीभगवान, राम अवतार, जसबीर सिंह तथा झज्जर में ओमवीर, सतपाल, संसार, रवि, नवीन, जीशान खान, नितिन, कैलाश, प्रवीण मौजूद रहे।