फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: खेत में पानी लगाते हुए ठंड लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलानौर। खंड के गांव पटवापुर के किसान की खेत में पानी लगाते समय ठंड लगने से मौत हो गई। सत्यनारायण निवासी पटवापुर ने बताया कि उसके चाचा का लड़का मृतक बल्ली पुत्र नंदराम रात के समय खेतों में पानी लगा रहा था। उसके साथ गुलशन भी दूसरे सिरे पर पानी लगा रहा था। रात को ठंड ज्यादा होने के कारण बल्ली पुत्र नंदराम की मौत हो गई। इसमें पुलिस कार्रवाई के लिए डायल 112 पर तुरंत फोन कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर वीरवार को अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें