रोहतक। एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एमए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम के विद्यार्थियों के लिए सोमवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। गीत, संगीत, नृत्य और अभिनय से सजी इस रंगारंग प्रस्तुति ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक-सेवानिवृत्त प्रोफेसर एवं वर्तमान एडजंक्ट फैकल्टी डॉ. हरीश कुमार, डॉ. बेनुल तोमर, सुनित मुखर्जी और डॉ. नवीन कुमार ने फाइनल वर्ष के विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सीनियर विद्यार्थियों ने विभाग में बिताए अपने अनुभवों और यादों को भावुक अंदाज में साझा किया। संवाद